Jharkhand High Court: झारखंड के नये चीफ जस्टिस होंगे विभु बाखरू, SC कॉलेजियम ने की सिफारिश
न्यायमूर्ति विभु बाखरू (फाइल फोटो)
झारखंड हाईकोर्ट को जल्द ही नए मुख्य न्यायाधीश मिल सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विभु बाखरू के तबादले की सिफारिश की है. यह नियुक्ति वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी.
Jharkhand High Court New Chief Justice: झारखंड हाइकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विभु बाखरू का तबादला झारखंड हाइकोर्ट करने की सिफारिश की है. कॉलेजियम की मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. यह तबादला झारखंड हाइकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक के 27 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी हो सकता है.

दो हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से जारी बयान में दो हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की गयी है. इसके तहत त्रिपुरा हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव को कर्नाटक हाइकोर्ट स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है. वहीं, कर्नाटक हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विभु बाखरू को झारखंड हाइकोर्ट भेजने की सिफारिश की गयी है.
दिल्ली हाइकोर्ट में भी रह चुके हैं न्यायमूर्ति
न्यायमूर्ति विभु बाखरू दिल्ली हाइकोर्ट के न्यायाधीश रह चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के बयान में उनके मूल हाइकोर्ट के रूप में दिल्ली हाइकोर्ट का उल्लेख किया गया है. फिलहाल वह कर्नाटक हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं.
ये भी पढ़ें: Chief Justice MS Sonak के सम्मान में झारखंड HC में 27 को फुलकोर्ट फेयरवेल रेफरेंस
27 नवंबर को रिटायर होंगे वर्तमान चीफ जस्टिस
झारखंड हाइकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक 27 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे. उनके रिटायरमेंट के बाद न्यायमूर्ति विभु बाखरू के झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने का रास्ता साफ हो सकता है. कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब औपचारिक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होनी बाकी है.
ये भी पढ़ें: BIMSTEC Athletics 2026: झारखंड के सीडी सिंह को मिली भारतीय टीम की कमान, भुवनेश्वर रवाना
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए