एसके बागे कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक गोपीचंद साहू सेवानिवृत्त, दी गयी विदाई
कोलेबिरा के एसके बागे कॉलेज में वरिष्ठ लिपिक गोपीचंद साहू के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज परिवार ने उनके योगदान को याद किया।
कोलेबिरा, सिमडेगा : एसके बागे कॉलेज, कोलेबिरा में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक गोपीचंद साहू के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर प्रोफेसर रमेश प्रसाद ने कहा कि गोपीचंद साहू ने करीब 40 वर्षों तक पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ महाविद्यालय में अपने दायित्वों का निर्वहन किया.
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अनूप गुप्ता ने कहा कि गोपीचंद साहू ने अपने कार्यकाल के दौरान महाविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति निष्ठा महाविद्यालय परिवार के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगी.
समारोह में प्रोफेसर बालमुकुंद प्रसाद, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, प्रोफेसर संजय प्रसाद, प्रोफेसर सुजीत सिन्हा, प्रोफेसर श्री प्रसाद, अभय कुमार, अजय प्रसाद और सुबोध कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए