मोर पुलिस मोय पुलिस’ अभियान में गांव-गांव पहुंची पुलिस, इन अपराधों से किया सावधान

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता अभियान में उपस्थित ग्रामीण व पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा पुलिस ने मोर पुलिस मोय पुलिस अभियान के तहत साइबर ठगी, मानव तस्करी और डायन प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया.

विज्ञापन

सिमडेगा. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सिमडेगा पुलिस द्वारा कम्यूनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम ‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ के तहत जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. एक सप्ताह तक चले अभियान में ग्राम सभाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं और अन्य हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

साइबर ठगी से डायन प्रथा तक किया जागरूक

अभियान के दौरान ग्रामीणों को मानव तस्करी, सड़क सुरक्षा, सर्पदंश से बचाव व प्राथमिक उपचार, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, महिला उत्पीड़न, बाल संरक्षण और डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी. पुलिस ने लोगों से संदिग्ध गतिविधि, अपराध या सामाजिक कुप्रथा की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को देने की अपील की.

अंधविश्वास और अफवाहों से दूर रहने की अपील

डायन प्रथा के खिलाफ जागरूक करते हुए पुलिस ने कहा कि किसी महिला या अन्य व्यक्ति को डायन बताकर प्रताड़ित करना, सामाजिक बहिष्कार करना या हिंसा करना कानूनन अपराध है। लोगों से अंधविश्वास और अफवाहों से दूर रहने तथा विवाद की स्थिति में कानून-व्यवस्था का सहयोग लेने की अपील की गयी.

नशे के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया. थाना स्तर पर युवाओं की समितियां गठित कर उन्हें नशा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया.

पुलिस ने युवाओं और आम लोगों को आपात स्थिति में डायल-112 का उपयोग करने की जानकारी दी. वहीं साइबर ठगी के मामलों में तत्काल शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन और एनसीआरपी पोर्टल की जानकारी दी गयी.

ये भी पढ़ें: कोलेबिरा स्थित नवोदय विद्यालय के छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण

अपराध नियंत्रण में सामुदायिक सहभागिता का आह्वान

अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अपराध नियंत्रण में सामुदायिक सहभागिता का आह्वान किया. पुलिस के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, नियमित गश्ती और जनसंवाद लगातार जारी रहेगा. पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपराध, मानव तस्करी, महिला-बाल उत्पीड़न, साइबर ठगी, सड़क दुर्घटना, डायन प्रथा अथवा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: Hockey Championship: सिमडेगा में बरसे गोल, पुलिस केंद्र ने दर्ज की बड़ी जीत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola