नगर भ्रमण व भंडारा के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
नगर भ्रमण व भंडारा के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
कुरडेग. कुरडेग स्थित उमा महेश्वर महावीर मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय अनुष्ठान का समापन भंडारा के साथ किया गया. बुधवार को सुबह आठ बजे हरिकीर्तन का समापन किया गया और नौ बजे से नगर भ्रमण किया गया. नगर भ्रमण में सैकड़ों महिला-पुरुष ढोल नगाड़ों के साथ शामिल हुए. साथ ही एक-दूसरे को रंग अबीर लगा रहे थे. वहीं राधा-कृष्ण की वेश में बच्चे आकर्षक लग रहे थे. नगर भ्रमण में शामिल लोग बाजारटांड़, गोहरीटांड़, कदमटोली परकला, झिरका मुंडा होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचे, जहां पुरोहित सूरज बीसी द्वारा पूर्णाहुति के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया. मौके पर भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी महाभोग का प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर समिति द्वारा सभी कीर्तन मंडली को उपहार देकर सम्मानित किया गया. मुख्य रूप से संरक्षक सुशील श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, उमेश जायसवाल, अध्यक्ष अनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष मंटू जायसवाल, संजीत जायसवाल, दीपक जायसवाल, सचिव अमर जायसवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, अनुज श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, रंजीत साहू, द्वारिका जायसवाल, कृष्णा प्रसाद, रविंद्र शर्मा, श्रवण बड़ाइक, विनय जायसवाल, दुर्योधन जायसवाल, अंकित जायसवाल, संतोष गुप्ता, पवन गुप्ता समेत मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन