ब्रेकर खराब होने से बिजली आपूर्ति चरमराई, बार-बार कटौती से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

बिजली बाधित रहने से आम लोग परेशान | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा में बिजली का ब्रेकर खराब होने से आपूर्ति चरमराई है. बार-बार बिजली कटने से लोग परेशान हैं और विभाग से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

तरुण की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

सिमडेगाः जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमरायी हुई है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घंटों बिजली बाधित रहने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अनियमित बिजली आपूर्ति का असर अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों, दुकानों और अन्य जरूरी सेवाओं पर भी पड़ रहा है. लंबे समय तक बिजली गुल रहने से ऑनलाइन कामकाज, डिजिटल भुगतान समेत कई आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं.

दोपहर से शाम तक बाधित रही बिजली

गुरुवार को सिमडेगा पावर हाउस में दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. विद्युत विभाग की ओर से बताया गया कि ब्रेकर से एक फेज की सप्लाई नहीं निकल रही थी. इसके बाद करीब शाम 6.30 बजे ब्रेकर को बाइपास कर बिजली आपूर्ति बहाल की गयी. हालांकि, बाइपास के बाद भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी और लगातार बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा.

ये भी पढ़ें- पहली बार राष्ट्रीय खेल मीट में उतरीं सिमडेगा की बेटियां, जीता रजत पदक

28 अगस्त से खराब है ब्रेकर

स्थानीय लोगों के अनुसार, पावर हाउस के ब्रेकर में 28 अगस्त से खराबी की समस्या बनी हुई है. इसके बावजूद अब तक नया ब्रेकर लगाने की दिशा में ठोस पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी है. लोगों का सवाल है कि आखिर कब तक बाइपास के सहारे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चलती रहेगी.

बार-बार ट्रिपिंग से कामकाज प्रभावित

लोगों ने बताया कि बाइपास के कारण बिजली स्थिर नहीं रह रही है और बार-बार ट्रिपिंग हो रही है. कई बार एक-दो मिनट के अंतराल पर ही बिजली कट जा रही है. इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सरकारी कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है. शहरवासियों ने विद्युत विभाग से खराब ब्रेकर को जल्द बदलने, तकनीकी समस्या का स्थायी समाधान करने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- बोरिंग कराने से पहले अब लेनी होगी निगम से अनुमति, बिना परमिशन लगेगा 1 लाख तक जुर्माना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola