निर्माण स्थलों की सुरक्षा को लेकर सिमडेगा पुलिस ने चलाया ऑडिट अभियान
निर्माण कार्य स्थल पर सुरक्षा को लेकर निरीक्षण करते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा पुलिस ने जिले भर में चल रहे निर्माण स्थलों की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एक विशेष सुरक्षा ऑडिट अभियान शुरू किया है. इस अभियान का उद्देश्य परियोजनाओं और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
सिमडेगा. जिले में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं और कार्यस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सिमडेगा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया. एसपी के निर्देश पर विभिन्न थाना व ओपी क्षेत्रों में स्थित निर्माण स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान कर्मियों, निर्माण सामग्री और मशीनरी की सुरक्षा, रात्रिकालीन सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा बाहरी लोगों की आवाजाही जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की गयी. साथ ही संवेदनशील स्थानों की निगरानी और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था का भी जायजा लिया गया.
पुलिस ने संबंधित संवेदकों और साइट प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने तथा मजदूरों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने को कहा गया है.
प्रशासन ने रात्रिकालीन गश्ती और निगरानी को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया है. स्पष्ट किया गया है कि जिले में विकास परियोजनाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए