National Sports Day 2022 : झारखंड में राज्य स्तरीय सीनियर महिला-पुरुष Hockey चैंपियनशिप का शानदार आगाज

Updated:
विज्ञापन

National Sports Day 2022: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सिमडेगा में 27 से 29 अगस्त तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जिला प्रशासन, हॉकी झारखंड एवं टाटा स्टील के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांचवीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 का शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

National Sports Day 2022: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सिमडेगा में 27 से 29 अगस्त तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जिला प्रशासन, हॉकी झारखंड एवं टाटा स्टील के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांचवीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 का शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. उपायुक्त आर रोनीटा, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनीष कुमार सिंह, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ राजनीस कुमार, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरूआत की. प्रतियोगिता में कुल 53 टीमें भाग ले रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

उद्घाटन मैच महिला वर्ग में रांची रेलवे और हॉकी दुमका के साथ खेला गया. जिसमें रांची रेलवे ने 11 गोल से मैच जीतकर जबरदस्त आगाज किया. रांची रेलवे में ओलंपियन निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी के खेल को देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुरुष वर्ग में लातेहार ने पाकुड़ को, रांची रेलवे ने धनबाद को, नवल टाटा हॉकी एकेडमी ने दुमका को, गुमला ने रामगढ़ को, पलामू ने बोकारो को, सरायकेला ने सिमडेगा को, रांची रेलवे ने कोडरमा को , खूंटी ने साहेबगंज को, गुमला ने पश्चिमी सिंहभूम को, पूर्वी सिंहभूम ने गढ़वा को, गिरिडीह ने जामताड़ा को, पश्चिमी सिंहभूम ने गोड्डा को, कोडरमा ने चतरा को, देवघर ने हजारीबाग को, लातेहार ने देवघर को, एकलव्य हॉकी सेंटर ने पूर्वी सिंहभूम को, नवल टाटा हॉकी एकेडमी ने गिरीडीह को और रांची ने पलामू को पराजित किया.

महिला वर्ग में सिमडेगा ने कोडरमा को, पलामू ने बोकारो को, जामताड़ा ने गिरीडीह को, गुमला ने पूर्वी सिंहभूम को, गोड्डा ने पश्चिमी सिंहभूम को, एकलव्य हॉकी सेंटर ने देवघर को, रामगढ़ ने गढ़वा को, खूंटी ने चतरा को, पलामू ने गोड्डा को, रेलवे ने दुमका को और रांची ने साहिबगंज को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेविड ए डोडराय, जिला नजारत उप समाहर्ता राजेन्द्र प्रसाद सिंह व अन्य उपस्थित थे.

रिपोर्ट: मो इलियास, सिमडेगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola