पांच दिन से लापता युवक का नाले से मिला शव
जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष सामरोम पॉल | Prabhat Khabar Network
झारखंड के जलडेगा में पांच दिनों से लापता सनिका प्रधान का शव नाले से मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जलडेगा, सिमडेगा : बांसजोर प्रखंड के उरते गांव निवासी सनिका प्रधान पिछले पांच दिनों से लापता था. मंगलवार देर शाम उसका शव गांव के ही एक नाले से बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना पर बांसजोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आयी.
इधर, घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष सामरोम पॉल तोपनो बांसजोर थाना पहुंचे. थाना में कछुपानी गांव निवासी 45 वर्षीय सुनीता डुंगडुंग का शव भी रखा हुआ था. सुनीता की सोमवार को वज्रपात की चपेट में आने से मौत हुई थी.
सामरोम पॉल तोपनो ने दोनों मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने थाना प्रभारी से दोनों शवों को जल्द पोस्टमार्टम के लिए भेजने का आग्रह किया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया.
मौके पर सांसद प्रतिनिधि अशोक तिर्की, चौकीदार विक्की बड़ाईक, बंधन बड़ाईक समेत मृतकों के परिजन और रिश्तेदार मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए