Simdega News: कोलेबिरा में पुलिस का एंटी क्राइम अभियान, सड़कों पर वाहनों की सघन जांच
पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान | Prabhat Khabar Network
कोलेबिरा पुलिस ने एंटी क्राइम के तहत वन विभाग चेक नाका के पास वाहन जांच अभियान चलाया। चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
कोलेबिरा: कोलेबिरा पुलिस ने एंटी क्राइम अभियान के तहत बुधवार को वाहन जांच अभियान चलाया. वन विभाग के चेकनाका के समीप पुलिस सब इंस्पेक्टर हिंदू उरांव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया.
आपके शहर में
अभियान के दौरान पुलिस ने चार पहिया और दो पहिया वाहनों की जांच की. वाहन चालकों को सरकारी निर्देशों और यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की हिदायत दी गयी. वहीं, मोटरसाइकिल चालकों को हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए कहा गया.
यह भी पढ़ें: Simdega News: 29 अगस्त से हॉकी का महासंग्राम, 58 टीमों के बीच होंगे 128 मुकाबले
पुलिस ने चेतावनी दी कि सरकारी निर्देशों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अभियान के दौरान कोलेबिरा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए