12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप: हॉकी झारखंड का खिताबी मुकाबला 3 अप्रैल को हरियाणा की टीम से

Jharkhand News: हॉकी झारखंड की टीम खेले गए अपने सेमी फाइनल मैच में हॉकी महाराष्ट्र को 1- 0 गोल से पराजित कर लगातार 5वें वर्ष फाइनल में प्रवेश कर गई. हॉकी झारखंड की टीम 3 अप्रैल को हॉकी हरियाणा से फाइनल खेलेगी.
Jharkhand News: 12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड टीम हॉकी महाराष्ट्र को 1- 0 से पराजित कर लगातार 5वें वर्ष फाइनल में पहुंची है. झारखंड की ओर से दीपिका सोरेंग ने विजयी गोल दागा. आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड की टीम खेले गए अपने सेमी फाइनल मैच में हॉकी महाराष्ट्र को 1- 0 गोल से पराजित कर लगातार 5वें वर्ष फाइनल में प्रवेश कर गई. हॉकी झारखंड की टीम 3 अप्रैल को हॉकी हरियाणा से फाइनल खेलेगी.
हॉकी झारखंड की टीम का शानदार प्रदर्शन
हॉकी झारखंड की टीम की ओर से एक मात्र गोल दीपिका सोरेंग ने पेनाल्टी स्टोक से की. इससे पहले झारखंड टीम असम को 9-0, मणिपुर को 14 गोल, यूपी को 4 गोल से पराजित कर प्रतियोगिता की एक मात्र टीम है, जो अभी एक भी गोल नहीं खाई है. झारखंड टीम में रश्मि होरो, रोपनी कुमारी, काजल बाड़ा, अंकिता डुंगडुंग, दीप्ति कुल्लू, किरण बाड़ा, महिमा टेटे, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, मोनिका नाग, पिंकी लकड़ा, अंजली केरकेट्टा, सलोमी कांडुलना , कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति हैं.
जीत की बधाई
झारखंड टीम के फाइनल में पहुंचने पर अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, सोहन बड़ाइक, कमलेश्वर माझी, सुनील तिर्की, प्रंख्रासियूस टोप्पो, प्रतिमा बरवा, एलशन किड़ो, वेद प्रकाश, बसंत बा, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार, सुभिला मिंज, बलबीर प्रसाद, मुकुट डुंगडुंग, राहुल मिंज, फादर पौलूस बागे, टिंटूस बाड़ा, नवीन मिंज, सोनू ठाकुर, विजय तिर्की सहित हॉकी सिमडेगा के सभी पदाधिकारियों ने बधाई के साथ अगले मैच के लिए शुभकामनाए दीं.
Also Read: Sarhul 2022: रांची में कैसे हुई थी सरहुल शोभायात्रा की शुरुआत, हातमा सरना स्थल पर कैसे होने लगी पूजा
रिपोर्ट: रविकांत साहू
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




