नीट परीक्षा को लेकर कैमरा लगाने का निर्देश

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा में 4 मई 2025 को होने वाले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश नीट परीक्षा की तैयारी से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा में 4 मई 2025 को होने वाले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश नीट परीक्षा की तैयारी से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य प्रफुल्लित लकड़ा ने उपायुक्त को बताया कि परीक्षा में कुल 97 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया जाना है. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को नामित कर समिति का गठन हेतु आवश्यक निर्देश दिया. परीक्षा के संचालन के लिए केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा को ही परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने सभी क्लास रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया. इसके अलावा प्रश्न पत्र को बैंक से परीक्षा केंद्र पहुंचाने व आंसरशीट को पुनः बैंक तक पहुंचाने के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने का आदेश दिया गया. बैठक में एसपी सौरभ, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, जिला शिक्षा अधीक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola