कोलेबिरा में बीच सड़क गिरा विशाल आम का पेड़, अब इस वजह से हटाने में हो रही परेशानी
Author अपूर्व कुमार शुक्ला
Updated:
विज्ञापन
सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
कोलेबिरा–मनोहरपुर मुख्य सड़क पर रैसिया के पास एक विशाल आम का पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है. पेड़ के बड़े आकार के कारण इसे हटाने में ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल पेड़ हटवाने की मांग की है.
विज्ञापन
कोलेबिरा से रथिंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
आपके शहर में
विज्ञापन
कोलेबिरा. कोलेबिरा–मनोहरपुर मुख्य सड़क पर रैसिया के समीप रविवार को एक विशाल आम का पेड़ बीच सड़क पर गिर गया. पेड़ गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गया. जिससे वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है.
पेड़ बड़ा होने से हटाने में परेशानी
ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ का काफी बड़ा होने के कारण उसे हटाने में काफी परेशानी हो रही है. सड़क पर पेड़ गिरने से आवाजाही प्रभावित हो गयी है.
तत्काल पेड़ हटाने की मांग
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल पेड़ को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन