बोलबा में 273 बच्चों की स्वास्थ्य जांच, 56 में मिली बीमारी
चिकित्सकीय टीम | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के बोलबा हाई स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 273 बच्चों की जांच कर बीमार बच्चों को दवाइयां वितरित की गईं।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एसएस प्लस टू हाई स्कूल में लगा शिविर, जरूरतमंद बच्चों को दवा व परामर्श दिया गया
बोलबा, सिमडेगा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोलबा की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम की ओर से एसएस प्लस टू हाई स्कूल, बोलबा में एक दिवसीय चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया. शिविर का उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक अवस्था में बीमारियों, शारीरिक कमजोरी, पोषण संबंधी कमियों और विकलांगता की पहचान कर समय पर चिकित्सा सहायता व परामर्श उपलब्ध कराना था.
चिकित्सकीय टीम ने जन्मजात दोष, सामान्य बीमारियों, पोषण संबंधी कमियों, विकास में देरी और विकलांगता समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की. शिविर में कुल 273 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी. इनमें 56 बच्चे विभिन्न बीमारियों से पीड़ित पाये गये.
26 बच्चों में चर्म रोग, 21 में दंत समस्या
जांच के दौरान 26 बच्चों में चर्म रोग और 21 बच्चों में दंत रोग पाया गया. पांच बालिकाओं में मासिक धर्म संबंधी समस्या, तीन बच्चों में दृष्टि संबंधी परेशानी और एक बच्चे में एनीमिया की समस्या मिली.
चिह्नित 56 बच्चों को मौके पर ही आवश्यक परामर्श और दवाएं दी गयीं. बेहतर जांच और विशेषज्ञ चिकित्सा की जरूरत वाले बच्चों को आगे के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोलबा रेफर किया गया.
शिविर को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवतोश बूटिया, डेंटल सर्जन डॉ नितेश कुमार, नेत्र सहायक मो दानिश गोहर, पनम केरकेटा, गुलाब किंडो और ग्लेडी समद समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भूमिका निभायी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए