मधुमक्खी के हमले में आधा दर्जन लोग घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
भगदड़ मची
विज्ञापन
बानो. रनिया प्रखंड के सोदे बाजार में मधुमक्खी के हमले से आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना दोपहर लगभग 3.30 बजे की है. मंगलवार को सोदे बाजार में काफी भीड़ थी. इस क्रम में मधुमक्खी ने बाजार करने आये ग्रामीणों पर हमला कर दिया. इसमे लगभग विभिन्न गांवों से आये आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज नौमिल स्थित स्थानीय क्लिनिक में कराया गया. कुछ घायलों को सोदे में ही इलाज कराया गया. घटना से बाजार में भगदड़ मच गयी. घटना में बानो प्रखंड निवासी कंचन सिंह, रामनाथ चीक बड़ाइक, मार्टिन जडिया समेत अन्य चार महिलाएं घायल हो गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन