जीइएल चर्च में 66वां पेरिस काउंसिल युवा संघ सम्मेलन संपन्न

Updated:
विज्ञापन

जीइएल चर्च में 66वां पेरिस काउंसिल युवा संघ सम्मेलन संपन्न

विज्ञापन

कुरडेग. जीइएल चर्च टकरमा पेरिस कांउसिल युवा संघ का 66वां वार्षिक युवा संघ सम्मेलन टकरमा पास्टोरेट अंतर्गत जीइएल चर्च कुरडेगा मंडली में उत्साह व आध्यात्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन टकरमा पेरिस चेयरमैन पादरी निर्दोष बागवार ने किया. सम्मेलन में बाड़ीबृगा, ऐडेगा, लचरागढ़, बोंगराम व टकरमा पास्टोरेट के बड़ी संख्या में युवा-युवतियों ने भाग लेकर आत्मिक व लौकिक लाभ प्राप्त किया. कार्यक्रम के दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, साक्षी वाणी गीत प्रतियोगिता, दुरंग पुथी गीत प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पेरिस कौंसिल वार्षिक संडे स्कूल परीक्षा, सांस्कृतिक नृत्य एवं एक्शन सांग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. सभी पास्टोरेटों ने कला प्रदर्शन में उत्साहपूर्वक भाग लिया. संचालन सुजन बारला व दीपक कंडुलना ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में टोकाद पेरिस चेयरमैन पादरी सुसारण भेंगरा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक जिग्गा सुसारन होरो व पादरी सैयून सोय उपस्थित थे. मौके पर टकरमा पेरिस के जनरल सचिव रोयन बागे, संडे स्कूल सभापति अजीत बुढ़, डायोसिस सभापति अर्चना लुगुन, कोषाध्यक्ष प्रचारक सुरेश कुडू समेत सभी पास्टोरेट चेयरमैन, मंडली चेयरमैन, कैंडिडेट व युवा-युवतियां उपस्थित थे. सम्मेलन के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं व परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन पेरिस युवा संघ के सभापति अनिल लुगून ने किया. कार्यक्रम का समापन प्रार्थना व आशीर्वचन के साथ हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola