कक्षा दशम के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

कक्षा दशम के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

विज्ञापन

सिमडेगा. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में कक्षा दशम के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप विद्यालय के सचिव चंदेश्वर मुंडा व विशिष्ट अतिथि के रूप में संकुल प्रमुख संतोष दास, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, ओउम तथा विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया. इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. विदाई समारोह के दौरान कक्षा दशम के विद्यार्थियों ने मंच से अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा किये. उन्होंने आचार्य परिवार के मार्गदर्शन, मित्रों के साथ बिताये पलों तथा विद्यालय से जुड़ी यादों को भावुक शब्दों में व्यक्त किया. इस अवसर पर आचार्यों ने विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि अनुशासन व परिश्रम सफलता की कुंजी है. मुख्य अतिथि चंदेश्वर मुंडा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रह कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. संकुल प्रमुख संतोष दास व प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने भी विद्यार्थियों को आगामी मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट व शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

दिव्यांग को उपलब्ध कराया गया व्हीलचेयर

जलडेगा. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में 19 वर्षीय दिव्यांग रूसबो तोपनो ने प्रशासन से व्हीलचेयर की मांग की. साथ ही पेंशन रुके रहने की शिकायत की. बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार द्वारा तत्काल उसे व्हीलचेयर प्रदान किया. साथ ही ठंड को देखते हुए कंबल भी दिया. पेंशन के बारे में जानकारी लेने पर पता चला कि ई-केवाइसी नहीं होने के कारण पेंशन रुका हुआ है. उन्हें जल्द बैंक जाकर ई-केवाइसी कराने को कहा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola