नशा मुक्ति अभियान को लेकर शपथ ग्रहण कराया गया

Updated:
विज्ञापन

नशा मुक्ति अभियान को लेकर शपथ ग्रहण कराया गया

विज्ञापन

बानो. बानो प्रखंड के छोटकेतुंग ग्राम में नशा मुक्ति अभियान को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों के सामूहिक संकल्प को मजबूत करना तथा समाज में जागरूकता फैलाना था. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस की जेंडर सीआरपी फुलकारिया डांग एवं सेतु दीदी उर्मिला देवी ने उपस्थित महिलाओं, समूह सदस्यों एवं ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलायी. इस दौरान सभी ने नशे से दूर रहने, अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि नशा सामाजिक एवं पारिवारिक समस्याओं का प्रमुख कारण है. इसलिए इसके खिलाफ सामूहिक प्रयास आवश्यक है. कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola