मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस विधायक

Updated:
विज्ञापन

सिमडेगा और कोलेबिरा के कांग्रेस विधायकों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. युवाओं के भविष्य और रोजगार के अवसरों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा.

विज्ञापन

सिमडेगा: झारखंड के युवाओं और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी समेत अन्य कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने युवाओं की आकांक्षाओं, छात्रों के हित और रोजगार के अवसरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की. इस दौरान 17 अगस्त को हुई विशेष कैबिनेट बैठक में छात्र और युवा हित में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- साइबर ठगी पर सिमडेगा पुलिस सख्त, एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर दिया जोर

प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से टीडीपीएल परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले को युवाओं के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना युवाओं के विश्वास को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी है. सरकार के इस फैसले से युवाओं में भरोसा बढ़ेगा और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक संदेश जाएगा.

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. सरकार का प्रयास है कि शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए झारखंड के युवाओं को बेहतर अवसर और सुरक्षित भविष्य उपलब्ध कराया जाए.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola