ePaper

बीएलओ अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन सुनिश्चित करें : डीसी

Updated at : 19 Feb 2026 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
बीएलओ अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन सुनिश्चित करें : डीसी

नगर निकाय चुनाव के सफल संचालन को लेकर बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक

विज्ञापन

सिमडेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में नगरपालिका आम चुनाव के सफल संचालन को लेकर बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने मतदान के पूर्व व मतदान के दिन बीएलओ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि न्यूनतम सुविधा आवश्यक रूप से बहाल हो. उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, छाया, महिला व पुरुष शौचालय, दिव्यांगों के लिए रैंप, समुचित प्रकाश व्यवस्था, हेल्प डेस्क, सूचना पट्ट एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रहे. मतदान दिवस के दिन दिव्यांग मतदाता, गर्भवती महिला, बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिकों को कतार में न लगा कर प्राथमिकता के आधार पर मतदान कराने का निर्देश दिया गया. किसी मतदान केंद्र पर समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में इसकी सूचना अविलंब बीडीओ को देने को कहा गया. मतदाता पर्ची वितरण को लेकर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत मतदाताओं तक पर्ची पहुंचाना बीएलओ की जिम्मेदारी है. पर्ची केवल संबंधित परिवार के मुखिया या सदस्य को ही दी जाये. किसी भी अन्य व्यक्ति, गांव-टोला या किसी राजनीतिक प्रतिनिधि को पर्ची नहीं सौंपी जाये. साथ ही पर्ची का थोक वितरण नहीं किया जाये तथा वितरण के बाद अभिलेख सुरक्षित रखा जाये. बैठक में निर्देश दिया गया कि मतदान दलों के आगमन पर बीएलओ उपस्थित रह कर निर्धारित कक्ष की पहचान, सामग्री के भंडारण, भोजन-पानी समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे. मौके पर उपनिर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रेनियर खालखो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola