जलडेगा के जंगल में माओवादियों से मुठभेड़

Updated at : 28 Oct 2015 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
जलडेगा के जंगल में माओवादियों से मुठभेड़

सिमडेगा : जलडेगा थाना क्षेत्र के मामा-भगिना के आगे पड़इटोली जंगल में मंगलवार काे दिन के लगभग 10 बजे भाकपा माओवादी व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम तलाशी अभियान में पड़इटोली जंगल गयी थी. पुलिस दल के पहुंचते ही संतरी ड्यूटी में बैठे माओवादी ने पुलिस पर फाररिंग शुरू […]

विज्ञापन
सिमडेगा : जलडेगा थाना क्षेत्र के मामा-भगिना के आगे पड़इटोली जंगल में मंगलवार काे दिन के लगभग 10 बजे भाकपा माओवादी व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम तलाशी अभियान में पड़इटोली जंगल गयी थी. पुलिस दल के पहुंचते ही संतरी ड्यूटी में बैठे माओवादी ने पुलिस पर फाररिंग शुरू कर दी. पुलिस ने माेरचा लेकर जवाबी कार्रवाई की. पर माओवादी अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भाग निकले.
पुलिस दल में सीआरपीएफ 94 बटालियन व जगुआर के जवान शामिल थे. मुठभेड़ की सूचना पर एसपी राजीव रंजन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. वहां महिलाओं के उपयोग में आनेवाला कुछ सामान मिला.
एसपी ने बताया कि तिलकमेन व मंत्री के दस्ते में महिला नक्सली भी थे. माओवादियों की संख्या 20 से 25 थी. दुर्गम स्थल व घनघोर जंगल के कारण माओवादी विभिन्न दिशाओं में भागने में सफल हो गये. उनकी तलाश छापामारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola