हॉकी खिलाड़ियों का दल दिल्ली रवाना

Updated:
विज्ञापन

सिमडेगा : छह दिसंबर से नेहरू हॉकी कप बालिका वर्ग (अंडर-17) प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है. प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही सिमडेगा की सभी 16 खिलाड़ियों को मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना किया गया. सभी खिलाड़ियों को एसएस बालिका विद्यालय स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम से […]

विज्ञापन

सिमडेगा : छह दिसंबर से नेहरू हॉकी कप बालिका वर्ग (अंडर-17) प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है. प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही सिमडेगा की सभी 16 खिलाड़ियों को मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी खिलाड़ियों को एसएस बालिका विद्यालय स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम से जिला खेल पदाधिकारी मो शहजाद परवेज, हॉकी सिमडेगा संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार कोनबेगी, कोच प्रतिमा बारवा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सत्य प्रकाश प्रसाद ने हरी झंडी दिखा कर दिल्ली के लिए रवाना किया. खिलाड़ियों के दल में सोनामति कुमारी, प्रीति मिंज, निशा मिंज, पिंकी कुमारी, पूर्णिमा बारवा, निक्की कुल्लू, रजनी केरकेट्टा समेत कुल 16 खिलाड़ी सिमडेगा जिले से हैं, जो झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola