12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022: झारखंड की टीम ने हॉकी असम की टीम को 9-0 से किया पराजित

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड टीम मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल खेलते हुए मैच के 06वें मिनट में ही प्रमोदनी लकड़ा ने फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद झारखंड की टीम ने लगातार 09 गोल किए. गोल करने वाले सभी खिलाड़ी सिमडेगा जिले के ही हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड की टीम ने आज अपने पहले मैच में हॉकी असम को 9-0 गोल दागकर बड़ी जीत से शुरुआत की. झारखंड टीम मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल खेलते हुए मैच के 06वें मिनट में ही प्रमोदनी लकड़ा ने फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद झारखंड की टीम ने लगातार 09 गोल किए.

आपके शहर में

विज्ञापन

गोल करने वाले सभी खिलाड़ी सिमडेगा जिले के

पहले क्वार्टर में झारखंड की टीम ने कुल 04 गोल, दूसरे क्वार्टर में 02 गोल, तीसरे क्वार्टर में 01 गोल और चौथे क्वार्टर में 02 गोल किए. मैट्रिक लिखने के बाद गुमला खेल छात्रावास से निकाल देने के बाद अपने खर्च पर रांची में हॉस्टल में रहकर हॉकी का अभ्यास कर रही प्रमोदनी लकड़ा ने झारखंड टीम की ओर से शानदार तीन फील्ड गोल 06वें, 09वें और 28वें मिनट में किए, वहीं निक्की कुल्लू 02 फील्ड गोल 36वें और 48वें मिनट में की, दीपिका सोरेंग 07वें मिनट, एलिन डुंगडुंग 14वें मिनट, रजनी केरकेट्टा 54वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल की तथा महिमा टेटे 22वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से 01 गोल की. गोल करने वाले सभी खिलाड़ी सिमडेगा जिले के ही हैं.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई, छापामारी में आरा मशीन समेत करोड़ों की लकड़ियां जब्त

झारखंड की टीम में ये हैं शामिल

झारखंड की टीम में रश्मि होरो, रोपनी कुमारी, काजल बड़ा, अंकिता डुंगडुंग, दीप्ति कुल्लू, किरण बड़ा, महिमा टेटे, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, मोनिका नाग, पिंकी लकड़ा, अंजली केरकेट्टा, सलोमी कांडुलना, कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति शामिल हैं. झारखंड टीम की पहली जीत पर हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, सोहन बड़ाईक, कमलेश्वर माझी, सुनील तिर्की, पक्रसियुस टोप्पो, प्रतिमा बरवा, एलशन किड़ो, वेद प्रकाश, बसंत बा, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार, सुभिला मिंज, बलबीर प्रसाद, मुकुट डुंगडुंग, राहुल मिंज, फादर पौलूस बागे, टिंटूस बड़ा, नवीन मिंज, सोनू ठाकुर, विजय तिर्की सहित हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई के साथ अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी हैं. हॉकी झारखंड का अगला मैच 28 मार्च को हॉकी मणिपुर के साथ है.

Also Read: कोल कंपनियों के पास 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया पर क्या बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, लगाया ये आरोप

रिपोर्ट: रविकांत साहू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola