''मोय हेकों सिमडेगा'' मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत

सिमडेगा : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती विप्रा भाल ने समहरणालय में ‘मोय हेकों सिमडेगा’ मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की. इस दौरान उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने लोक नृत्य के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया. जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों से आये लगभग 300 छात्र-छात्राओं […]
सिमडेगा : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती विप्रा भाल ने समहरणालय में ‘मोय हेकों सिमडेगा’ मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की. इस दौरान उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने लोक नृत्य के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया.
जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों से आये लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने जगरूकता अभियान में भाग लेकर मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया. यहां 6 मई 2019 को चुनाव होने हैं.
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये उपायुक्त ने कहा कि सिमडेगा जिला में शत-प्रतिशत मतदान संभव हो सके इसके लिए कई तरह के जगारूकता कार्यक्रम स्वीप कोषांग एवं जिला जनसंर्पका विभाग की ओर से चलाये जा रहे हैं.
वहीं मॉक पोलिंग जागरूकता अभियान के दौरान जिले के एमपीडब्ल्यू, जगरूक शिक्षक, महिला प्रवेक्षक एवं सीडीपीओ आदि लगभग 400 कर्मियों ने मतदान जागरूकता अभियान में भाग लिया.
स्वीप कोषांग के नोडल अधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रिंस गॉडविंन कुजूर ने कहा कि जिला में मदताओं को मतदान सूची में शामिल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है. साथ ही पूरे जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, एलईडी वैन से चलचित्र दिखाया जा रहा है.
इस मौके पर अपर समाहर्ता श्री अतुल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिमडेगा शशिकांत कुमार बड़ाइक, जिला जनसंर्पक पदाधिकारी श्री एजाज हुसैन, एडीएफ, सिमडेगा विश्वंभरनाथ नायक, सहायक जनसंर्पक पदाधिकारी सत्य प्रकाश प्रसाद मॉजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




