Saraikela News : पति से अनबन पर पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Updated:
विज्ञापन

सरायकेला : सीनी के सोहनडीह में किराये के मकान में रहते हैं दंपती

विज्ञापन

-हादसे के समय पति गया था ड्यूटी, कचरा फैक्ट्री में है कार्यरत

सरायकेला : सीनी ओपी के सोहनडीह में पति से अनबन के बाद एक महिला ने घर के अंदर पंखे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतका का नाम प्रति झा (28) है. घटना शनिवार सुबह करीब दस बजे के आसपास की बतायी जा रही है. सूचना पर सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है. ओपी प्रभारी ने बताया कि पिंटू झा अपनी पत्नी प्रीति झा के साथ सीनी के सोहनडीह में किराये के मकान में रहता था, वह सीनी के कचरा फैक्ट्री में काम करता है. शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हो गयी. इसके बाद पिंटू झा अपनी ड्यूटी पर चला गया. इसके बाद पत्नी ने फांसी लगायी.

मृतका के परिजनों ने नहीं की एफआइआर : ओपी प्रभारी

वहीं, प्रीति को घर के बाहर न देखकर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आयी. इसके बाद मकान मालिक ने जब खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो प्रीति को फंदे से लटकता पाया. ओपी प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मृतिका के परिजनों की ओर से कोई एफआइआर दर्ज नहीं कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola