वोटर लिस्ट में गलती है तो अभी कर लें सुधार, शिविर के दौरान सामने आईं ये अहम बातें
निरीक्षण करतीं उपनिर्वाचन पदधिकारी.
झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित। नए नाम जोड़ने और सुधार के लिए आवेदन लिए गए। अधिकारियों ने किया निरीक्षण।
सरायकेला : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 के लिए द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नाम-पता सहित अन्य विवरण में संशोधन तथा स्थानांतरण से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने कपाली एवं चांडिल क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया.
आपके शहर में
शिविर में प्राप्त आवेदनों की ली जानकारी
उन्होंने कपाली स्थित अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के मतदान केंद्र संख्या 347 से 354 तथा काशीपुर के मतदान केंद्र संख्या 358 से 363 का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बीएलओ एवं आमजनों से बातचीत कर शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत अनमैप्ड मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे निर्धारित समयसीमा में आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकें, साथ ही नोटिस वितरण की नियमित निगरानी करने और संबंधित मतदाताओं को समय पर सूचना उपलब्ध कराने को कहा. उ
कोई भी अपात्र व्यक्ति सूचि में नहीं हो शामिल
उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ आसपास के पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें. स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे. कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो, इसके लिए बीएलओ को प्राप्त आवेदनों एवं दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच और नियमानुसार सत्यापन के बाद ही कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. शिविर में नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा की भी जानकारी दी गई. अधिकारियों ने लोगों से अपने व परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने और आवश्यक सुधार समय पर कराने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए