सरायकेला वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की स्वास्थ्य व नेत्र जांच हुई

विज्ञापन

फोटो:कार्यक्रम में उपस्तित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सरायकेला वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

सरायकेला: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर शुक्रवार को सरायकेला स्थित वृद्धाश्रम में चिकित्सा सह नेत्र जांच शिविर लगाया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ. शिविर में सभी का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण और नेत्र जांच की गयी.

शिविर में में डालसा सचिव तौसीफ मेराज, मुख्य विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता (चीफ एलएडीसी) दिलीप कुमार शॉ, सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी अनिर्बान महतो, संजीत रॉय, अशोक कुमार, अजय महतो (इसीजी), सीमा कुमारी, जरहो खंडवारी आदि मौजूद रहे. सचिव तौसीफ मेराज ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, कल्याणकारी प्रावधानों तथा उपलब्ध विधिक संरक्षण की जानकारी दी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola