Saraikela News : शिक्षा से ही समाज का विकास संभव

Updated:
विज्ञापन

क्षेत्रीय गौड़ समाज का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित

विज्ञापन

सरायकेला.सरायकेला प्रखंड के मुरुप स्थित देवीस्थल मां ठाकुरानी दरह परिसर में रविवार को क्षेत्रीय गौड़ समाज ( महालिमोरुप ) का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन हुआ. मिलन समारोह में क्षेत्रीय गौड़ समाज व गौड़ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मां ठाकुरानी देवी की पूजा कर समाज व परिवार की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. वनभोज में सामाजिक गतिविधियों पर परिचर्चा करते हुए विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. 23 जनवरी को राजनगर के सिजुलता में गौड़ सेवा संघ के संकल्प दिवस को सफल बनाने का निर्णय लिया गया.

उच्च शिक्षा व आपसी एकजुटता जरूरी

वनभोज में गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय महासचिव पितोवास प्रधान ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए उच्च शिक्षा व आपसी एकजुटता जरूरी है. उन्होंने गौड़ सेवा संघ की ओर से समाजहित में किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी. क्षेत्रीय गौड़ सेवा संघ के सचिव नागेश्वर प्रधान ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी लोग एक मंच पर आयें. मौके पर कृष्ण कुमार प्रधान, उमाकांत प्रधान,नेबु प्रधान, अशोक गौड़, शिरिश बेहरा, अशोक प्रधान, नागेश्वर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, हेमसागर प्रधान, कृष्ण प्रधान, मुरली प्रधान, गोपीनाथ प्रधान, सुंदर प्रधान, ओमप्रकाश प्रधान, देवीदत्त प्रधान, योगेश प्रधान, विष्णु प्रधान, शम्भुनाथ प्रधान, विजय प्रधान, नागेश प्रधान, आशीष प्रधान, अजीत प्रधान व प्राणकृष्टो प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola