Seraikela News : खड़े ट्रक से टकराया पिकअप वैन, चालक गंभीर
वाहन की लाइट आंख पर पड़ने से हुआ हादसा, सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर मुड़िया के पास हुई दुर्घटना
सरायकेला. सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर मुड़िया के समीप एक पिकअप वैन सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. इसमें पिकअप वैन चालक हरविंदर सिंह भाटिया (53) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रोड एंबुलेंस को सूचना देकर घायल चालक को सरायकेला सदर अस्पताल भिजवाया. वहां चिकित्सकों ने चालक को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन चालक हरविंदर सिंह भाटिया कंपनी का सामान लेकर सरायकेला की ओर आ रहा था. इसी दौरान मुड़िया काली मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की हेड लाइट की रोशनी चालक की आंखों में पड़ने से उसे सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं दिखा. वैन की ट्रक के पीछे से टक्कर हो गयी. घटना में चालक का पैर टूट गया. माथे पर गहरी चोट आयी है. घटना के समय चालक के बेहोश होने के कारण उसके परिजनों को सूचना नहीं दी जा सकी है. इसके कारण सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने रात भर चालक का उपचार किया. शनिवार की सुबह चालक के सचेत होने के बाद उसके परिजनों को सूचना देकर उसे एमजीएम रेफर किया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए