25 झारखंड आंदोलनकारियों को मिला प्रमाण पत्र, 35 छात्र-छात्राओं के बीच बांटी साइकिल

Updated:
विज्ञापन

प्रमाण पत्र देतीं विधायक.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चांडिल में विधायक सविता महतो ने 25 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र और 35 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की। प्रखंड में 2500 साइकिलें बांटी जाएंगी।

विज्ञापन

चांडिल : चांडिल प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुईं. इस दौरान विधायक ने चांडिल प्रखंड के 25 झारखंड आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र तथा 35 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण कर अभियान की शुरुआत की.

विज्ञापन

लंबे समय तक झारखंड आंदोलनकारियों ने किया संघर्ष

मौके पर विधायक सविता महतो ने कहा - झारखंड आंदोलनकारियों ने अलग राज्य के गठन के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है. उनके संघर्ष और योगदान को सम्मान देना सरकार की जिम्मेदारी है. प्रमाण पत्र मिलने से आंदोलनकारियों को सरकार की ओर से मिलने वाले लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान और उनके हितों को लेकर गंभीर है.

बच्चों के बीच साइकिल का भी किया जाएगा वितरण

विधायक ने कहा कि चांडिल प्रखंड क्षेत्र के 2500 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है. इससे विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रविदास, प्रखंड प्रमुख रामकृष्ण महतो, जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, कृष्णा किशोर महतो, समर भुईयां आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola