गांवों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर चमके झारखंड के खिलाड़ी, जीते 15 पदक

विज्ञापन

सीकेपी स्टेशन पहुंचने पर स्वागत करते लोग.

गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय फ्रंटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्य समेत कुल 15 पदक अपने नाम किए.

विज्ञापन

सरायकेला : गुजरात के आनंद में आयोजित तीसरे राष्ट्रीय फ्रंटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य समेत कुल 15 पदक हासिल किए. पेलोटा वास्का स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के 12 सदस्यीय दल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. अंडर-19 एकल वर्ग में रितेश बानरा ने स्वर्ण पदक, जबकि किशोर सुंडी ने रजत पदक हासिल किया. सीनियर एकल वर्ग में पम्पल बोदरा ने रजत और विशाल सरदार ने कांस्य पदक जीता. अंडर-14 एकल वर्ग में यथार्थ राग ने कांस्य पदक अपने नाम किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीनियर डबल्स व महिला डबल्स में भी जीत

सीनियर पुरुष डबल्स वर्ग में साहिल और बीरसिंह की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता. महिला डबल्स में सुनाय मुंडा और पम्पल बोदरा की जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया. मिक्स्ड डबल्स में संजय हेम्ब्रम-पम्पल बोदरा तथा गणेश सी. कालिंदी-सुनाय मुंडा की जोड़ी ने कांस्य पदक जीते.

विजेता खिलाड़ियाें का हुआ स्वागत

चक्रधरपुर स्टेशन पहुंचने पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाई दी. एसोसिएशन के महासचिव गणेश सी. कालिंदी ने बताया कि खिलाड़ियों की इस सफलता में मुख्य कोच संजय हेम्ब्रम और प्रशिक्षक सुनाय मुंडा का महत्वपूर्ण योगदान रहा.उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगामी एशियन फ्रंटबॉल चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola