Seraikela News : कुकड़ू में दिनदहाड़े सड़क पर घूमता रहा हाथी, दहशत में लोग

Updated:
विज्ञापन
Seraikela News : कुकड़ू में दिनदहाड़े सड़क पर घूमता रहा हाथी, दहशत में लोग

सड़क पर हाथी के आने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. सड़क पर विचरण करते हाथी का लोगों ने वीडियो बनाया.

विज्ञापन

चौका. कुकड़ू प्रखंड की मुख्य सड़क तिरुलडीह-आदारडीह मार्ग पर तुलीनडीह जंगल के पास दिन दहाड़े एक हाथी निकल आया. सड़क पर हाथी करीब आधा घंटा तक घूमता रहा. अचानक सड़क पर हाथी के आने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. सड़क पर विचरण करते हाथी का लोगों ने वीडियो बनाया. मालूम हो कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों ने कई वर्षो से उत्पात मचा रखा है. जंगली हाथियों से जानमाल को क्षति पहुंच रही है. इससे लोगों में दहशत है. चांडिल प्रखंड, ईचागढ़ प्रखंड, कुकड़ू प्रखंड व नीमडीह प्रखंड के कई गांवों में जंगली हाथी का प्रभाव है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola