सरायकेला में आधी रात को सो रही पत्नी को साबल से मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

जांच करने के लिए पहुंची पुलिस की टीम. फोटो : प्रभात खबर
Crime News Seraikela: परिजनों ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे. रात लगभग 2 बजे के आसपास चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन उठे, तो देखा की खटिया पर फूलमनी अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी और खून बह रहा था. उसे उठाने का प्रयास किया गया, तो उसकी मौत हो चुकी थी. घटना से परिजन सकते में थे. सुबह घटना की सूचना आसपास भी फैल गयी.
Crime News Seraikela| सरायकेला, प्रताप मिश्रा/सुरेंद्र मार्डी : सरायकेला जिले के राजनगर थाना अंर्तगत मुरुमडीह गांव के माझी टोला निवासी सीताराम मार्डी ने अपनी पत्नी फूलमनी मार्डी (28) पर साबल से वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है. राजनगर थाना से महज 2 किमी की दूरी पर यह घटना हुई है. पुलिस ने आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर लिया है.
आधी रात को पत्नी पर किया हमला
प्रतिदिन की तरह परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये. देर रात पति सीताराम मार्डी उठा और सो रही अपनी पत्नी फूलमनी मार्डी के सिर पर लोहे का साबल से सिर पर वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना सोमवार सुबह पुलिस को मिली, तो थाना प्रभारी चंचल कुमार पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेने के बाद आरोपी सीताराम मार्डी को गिरफ्तार कर लिया. सीताराम से पूछताछ चल रही है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का साबल बरामद कर लिया है.
चिल्लाने की आवाज सुनकर उठे परिजन
परिजनों ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे. रात लगभग 2 बजे के आसपास चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन उठे, तो देखा की खटिया पर फूलमनी अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी और खून बह रहा था. उसे उठाने का प्रयास किया गया, तो उसकी मौत हो चुकी थी. घटना से परिजन सकते में थे. सुबह घटना की सूचना आसपास भी फैल गयी.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चार वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह
आरोपी सीताराम मार्डी पश्चिम बंगाल के डेबरा गांव में 4 वर्ष पहले फूलमनी के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे थे. 4 साल बाद भी कोई संतान नहीं था. परिजनों ने बताया कि आरोपी सीताराम की कुछ दिनों से दिमागी हालत सही नहीं थी. घटना के बाद इसकी सूचना फूलमनी के मायके वालों को दी गयी. पुलिस उसके मायके वालों के आने का इंतजार कर रही है.
इसे भी पढ़ें
खतरे में थी पटना से रांची आ रहे 175 यात्रियों की जान, आसमान में विमान से टकराया पक्षी
Palamu News: 2 हाईवा जलाने के मामले में 5 गिरफ्तार, 2 हथियार और कारतूस बरामद
Giridih News: निमियांघाट में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा, 3 बाइक के साथ 2 गिरफ्तार
JEE Advanced में धनबाद के 50 छात्रों का शानदार प्रदर्शन, अभिनित पांडेय को 101वीं रैंक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




