seraikela kharsawan news: चांडिल डैम से नीचे उतरते समय कार 100 फीट खाई में गिरी, डैम कर्मी घायल

Updated:
विज्ञापन

तीखे मोड के पास अनियंत्रित होकर पलटी

विज्ञापन

डैम के ऊपर किसी को छोड़कर आ रहा था रामपद महतो, तीखे मोड के पास अनियंत्रित होकर पलटी

आपके शहर में

विज्ञापन

28 चांडिल फ़ोटो 2-

चांडिल. चांडिल थाना अंतर्गत चांडिल डैम जाने वाले मार्ग पर सोमवार को कार अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे खाई में गिर गयी. हादसे में कार चालक घोड़ानेगी निवासी रामपद महतो घायल हो गया. सड़क दुर्घटना की सूचना पर आसपास के लोग व सुवर्णरेखा परियोजना के अधिकारियों ने पहुंचकर घायल चालक को इलाज के लिए टीएमएच ले गये, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना सोमवार दोपहर 1 बजे की है. जानकारी के मुताबिक, रामपद महतो चांडिल डैम पर किसी को छोड़कर वापस लौट रहा था. इसी क्रम में तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. कार सड़क से करीब 100 फीट नीचे झाड़ियों में गिर गयी. रामपद महतो डैम में गेटमैन का काम करता है. इसी दौरान खाली समय में सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के अधिकारियों के लिए कार भी चलाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola