‘मौसी सुनिए न’ सुनकर जैसे ही रुकीं महिला, बदमाशों ने कर दिया खेल..पढ़ें पूरी खबर
पीड़ित महिला
चांडिल थाना क्षेत्र में एक महिला की चेन लूट की घटना से हड़कंप मच गया है. 'मौसी सुनिए न' कहकर बाइक सवार दो बदमाशों ने 60 वर्षीय बाबली सेन के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
चांडिल: नीमडीह थाना क्षेत्र के लेंगडीह गांव में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने 60 वर्षीय महिला बाबली सेन के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गये. दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. महिला के शोर मचाने के बावजूद बदमाश मौके से भागने में सफल रहे. सूचना मिलने पर नीमडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.
पीड़िता बाबली सेन ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार सुबह घर के बाहर टहल रही थीं. इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे. पीछे बैठे युवक ने आवाज लगाकर कहा, ‘मौसी सुनिए न.’ महिला ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ती रहीं. इसके बाद दोनों युवकों ने बाइक घुमायी और फिर उनके पास पहुंचकर यही बात कही.

महिला के करीब पहुंचते ही बदमाशों ने मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन झपट ली. इसके बाद दोनों तेज गति से बाइक लेकर फरार हो गये. अचानक हुई घटना से महिला घबरा गयीं और शोर मचाते हुए चोर-चोर चिल्लाने लगीं. लेकिन उस समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं होने के कारण बदमाशों का पीछा नहीं किया जा सका.
चांडिल बाजार नहीं, न्यू बायपास की ओर भागे बदमाश
चेन छिनतई के बाद बदमाश चांडिल बाजार की ओर नहीं गये, बल्कि न्यू बायपास सड़क की तरफ भाग निकले. पुलिस अब इसी दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. पुलिस बाइक और दोनों बदमाशों की पहचान के लिए फुटेज से सुराग जुटा रही है.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से पूरी जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटायी. इसके साथ ही बदमाशों के भागने वाले संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गयी है.
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों बदमाश घटना से पहले इलाके में रेकी कर रहे थे या मौका देखकर अचानक वारदात को अंजाम दिया. बाइक का रंग काला होने और दोनों युवकों के हुलिये के आधार पर भी पुलिस सुराग जुटा रही है.
दिनदहाड़े छिनतई से सुरक्षा पर सवाल
लेंगडीह गांव में दिनदहाड़े वृद्ध महिला के साथ हुई चेन छिनतई की घटना से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि कम भीड़ वाले इलाकों में बाइक सवार बदमाश महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं. ऐसे में पुलिस गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध बाइक सवारों की जांच करने की मांग उठ रही है.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
न्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए