Seraikela News : तीरंदाज लौखन बोदरा का टाटा आर्चरी अकादमी में चयन

Updated:
विज्ञापन

खरसावां : पद्मश्री पूर्णिमा महतो से तीरंदाजी का गुर सिखेगा लौखन

विज्ञापन

खरसावां.जिला तीरंदाजी संघ के तीरंदाज लौखन बोदरा का टाटा आर्चरी अकादमी में चयन हुआ है. अब लौखन बोदरा टाटा आर्चरी अकादमी में प्रशिक्षण लेगा. तीरंदाजी में लगातार बेहतर प्रदर्शन के बल पर लौखन बोदरा का टाटा आर्चरी अकादमी में चयन हुआ है. जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत चंद्र मोहंती ने बताया कि लौखन बोदरा वर्ष 2021 से शिव कुमार कुंभकार से प्रशिक्षण ले रहा था. अब लौखन बोदरा टाटा आर्चरी अकादमी में पद्मश्री और द्रोणाचार्य एवार्डी पूर्णिमा महतो से तीरंदाजी का गुर सिखेगा. सुमंत मोहंती ने उम्मीद जताया कि आने वाले दिनों में लौखन बोदरा तीरंदाजी में अपना परचम लहरायेगा.

कुचाई के सेलायडीह गांव का रहने वाला है लौखन

तीरंदाज लौखन बोदरा कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव सेलायडीह का रहने वाला है. उसके पिता नंदलाल बोदरा साधारण किसान हैं. लौखन की इस उपलब्धि पर सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ के संरक्षक सह पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा, उपाध्यक्ष मंगल सिंह सोय, सचिव सुमंत मोहंती ने खुशी व्यक्त की है. मालूम हो कि लौखन बोदरा पूर्व में भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीत चुका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola