ePaper

खरसावां: संजय नदी पर पुल निर्माण को स्वीकृति

Updated at : 29 Aug 2024 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
खरसावां: संजय नदी पर पुल निर्माण को स्वीकृति

228.28 मीटर लंबे पुल निर्माण पर खर्च होंगे 8.15 करोड़ रुपये

विज्ञापन

एक दर्जन गांव के लोगों को जिला मुख्यालय आने में होगी सहूलियत, महालिमोरुप रेलवे स्टेशन से सीधे जुड़ेंगे गोविंदपुर पंचायत के गांवसंवाददाता, खरसावांसरायकेला के मुरुप व गोविंदपुर गांव के बीच संजय नदी पर पुल बनेगा. यह पुल 228.28 मीटर लंबा होगा. इस पर 8.15 करोड़ रुपये खर्च होंगे. पुल बनने से करीब दर्जनभर गांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी. राज्य के ग्रामीण कार्य विभाग (विशेष प्रमंडल) ने मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत योजना की स्वीकृति दे दी है. इसकी निविदा प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. पुल का निर्माण गोविंदपुर के ठाकुराणी दोरोह के आसपास होगा.

पुल निर्माण के लिए विधायक दशरथ गागराई ने की थी अनुशंसा मुरुप व गोविंदपुर गांव के बीच संजय नदी पर पुल निर्माण की अनुशंसा खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने की थी. उन्होंने बताया कि संजय नदी पर पुल निर्माण के लिए लोगों से वादा किया था. गागराई ने पुलिस निर्माण की स्वीकृति देने के लिए सरकार का आभार जताया. पुल बनने से बड़ी आबादी को आवागमन में सुविधा होगी.

सरायकेला जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ेगी मुरुप पंचायत

संजय नदी पर पुल बनने से मुरुप समेत आसपास गांव के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में सहूलियत होगी. मुरुप पंचायत के मुरुप, जगन्नाथपुर, माहलीमुरुप, धातकीडीह, हुडिंगडीह, गुराडीह, दासियाडीह समेत चिलकू पंचायत के बलरामपुर, बाघरायडीह, पड़ियाबादी गांव से सरायकेला की दूरी करीब आधी हो जायेगी. फिलहाल, मुरुप पंचायत के लोग सीनी होते हुए या फिर डांगरडीह होते हुए सरायकेला जिला मुख्यालय पहुंचते हैं. साथ ही सरायकेला के गोविंदपुर पंचायत के लोग सीधे महालिमरुप रेलवे स्टेशन से जुड़ जायेंगे. गोविंदपुर पंचायत से भी बड़ी संख्या में लोग सवारी ट्रेन से रोजाना आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने के लिये जाते हैं. गोविंदपुर पंचायत के गोविंदपुर, भुरकुली, कीता, बड़बिल, खापरसाई सालडीह, रंगपुर आदि गांव के लोगों को महालिमरुप रेलवे स्टेशन पहुंचने में सुविधा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola