ePaper

Zee etc बॉलीवुड के इंडियाज टैलेंट फाइट शो में दिखायी देंगी सरायकेला की रीत

Updated at : 09 Dec 2019 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
Zee etc बॉलीवुड के इंडियाज टैलेंट फाइट शो में दिखायी देंगी सरायकेला की रीत

– सरायकेला (सीनी) के वीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा है रीत महापात्रा शचीन्द्र कुमार दाश, सरायकेला जी इटीसी बॉलीवुड पर प्रसारित हो रहे बच्चों के रियलिटी डांस शो इंडियाज टैलेंट फाइट में सरायकेला के सीनी की रीत महापात्रा ने क्वालीफाई किया है. 14 व 21 दिसंबर की रात 12.30 में जी इटीसी बॉलीवुड चैनल पर […]

विज्ञापन

– सरायकेला (सीनी) के वीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा है रीत महापात्रा

शचीन्द्र कुमार दाश, सरायकेला

जी इटीसी बॉलीवुड पर प्रसारित हो रहे बच्चों के रियलिटी डांस शो इंडियाज टैलेंट फाइट में सरायकेला के सीनी की रीत महापात्रा ने क्वालीफाई किया है. 14 व 21 दिसंबर की रात 12.30 में जी इटीसी बॉलीवुड चैनल पर इंडियाज टैलेंट फाइट शो में रीत महापात्र के डांस का प्रसारण होगा. इस डांस शो के जज पॉल मार्शल हैं.

पिछले दिनों उत्तराखंड में इस शो में भाग शामिल होने के लिए रीत ने स्टूडियो राउंड शो में भाग लिया था, जिसमें वह सफलता पूर्वक क्वालिफाई कर गयी हैं. इंडियाज टैलेंट फाइट शो में सीनी जैसे छोटे कस्बे की बच्ची के चयन होने पर परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं. सरायकेला-खरसावां जिला से रीत महापात्र इस टीवी शो में स्थान पाने वाली एक मात्र प्रतिभागी है.

आठ वर्षीय रीत महापात्र सीनी के वीएस पब्लिक स्कूल के कक्षा तीन की छात्रा है. रीत के पिता संजय महापात्रा व मां सुजाता महापात्रा शिक्षक हैं. रीत के मां-पिता के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों ने रीत की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है. रीत की मां सुजाता महापात्र ने बताया कि रीत महापात्र ने चार साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था. रीत क्लासिकल व वेस्टर्न डांस करती हैं.

मालूम हो कि रीत महापात्रा कई कार्यक्रमों में क्लासिकल व वेस्टर्न डांस कर लोगों की वाहवाही बटोर चुकी हैं. टीवी चैनल जी इटीसी बॉलीवुड पर इंडियाज टैलेंट फाइट शो का प्रसारण विगत सात दिसंबर से हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola