नदी में डूबकर युवक की मौत
Updated at : 28 Jun 2019 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र के कोलडीपी गांव (दुगनी) में संजय नदी में डूबकर लक्ष्मण तियु (35) की मौत हो गयी. वह मंगलवार को सुरेंद्र नायक के बेटा की शादी में शामिल हुआ था. बुधवार की सुबह संजय नदी में नहाने चला गया. संभवत: इसी दौरान नदी में डूबकर उसकी मौत हो गयी. उसकी पत्नी […]
विज्ञापन
सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र के कोलडीपी गांव (दुगनी) में संजय नदी में डूबकर लक्ष्मण तियु (35) की मौत हो गयी. वह मंगलवार को सुरेंद्र नायक के बेटा की शादी में शामिल हुआ था. बुधवार की सुबह संजय नदी में नहाने चला गया. संभवत: इसी दौरान नदी में डूबकर उसकी मौत हो गयी.
उसकी पत्नी कंपनी में काम करने निकल गयी थी. इस कारण दिन में किसी ने उसकी खोजबीन नहीं की. देर शाम जब उसका बड़ा भाई गोपी तियु शौच के लिए नदी किनारे गया तो देखा कि उसके भाई लक्ष्मण की लाश पानी में तैर रही है.
इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी. लक्ष्मण के दो बेटा व दो बेटी है. इस संबंध में सरायकेला थाना में मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




