सरायकेला-खरसावां : बड़ासेगोई में युवक की गोली मार कर हत्या

संवाददाता कुचाई : सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई थाना के बड़ासेगोई गांव में अज्ञात अपराधियों ने शिव चरण भूमिज (32), पिता स्व गोपीनाथ भूमिज की गोली मार कर हत्या कर दी. शिव चरण साइकिल से गांव में किसी के घर जा रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगा कर बैठे हमलावरों ने चार गोली मार […]
संवाददाता
कुचाई : सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई थाना के बड़ासेगोई गांव में अज्ञात अपराधियों ने शिव चरण भूमिज (32), पिता स्व गोपीनाथ भूमिज की गोली मार कर हत्या कर दी.
शिव चरण साइकिल से गांव में किसी के घर जा रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगा कर बैठे हमलावरों ने चार गोली मार कर शिव चरण भूमिज की हत्या कर दी. घटना स्थल पर ही शिव चरण की मौत हो गयी.कुचाई पुलिस के अनुसार इस हत्या कांड के पीछे पुरानी रंजीश हो सकती है. थाना प्रभारी अनिल मिश्रा ने कहा, जल्द ही मामले की जांच कर अपराधी को पकड़ लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




