पदस्थापित शिक्षिका दूसरे स्कूल में प्रतिनियोजित हुईं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बच्चों के नहीं पहुंचने से नहीं बना मिड डे मील बच्चों के मन का डर दूर करने में लगे अभिभावक सरायकेला : स्कूल में घुसकर शिक्षिका की गला काटकर हत्या की घटना के तीसरे दिन गुरुवार को भी प्राथमिक विद्यालय खापरसाई में पठन-पाठन नहीं हुआ. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद से स्कूल में […]
विज्ञापन
बच्चों के नहीं पहुंचने से नहीं बना मिड डे मील
आपके शहर में
विज्ञापन
बच्चों के मन का डर दूर करने में लगे अभिभावक
सरायकेला : स्कूल में घुसकर शिक्षिका की गला काटकर हत्या की घटना के तीसरे दिन गुरुवार को भी प्राथमिक विद्यालय खापरसाई में पठन-पाठन नहीं हुआ. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद से स्कूल में ताला लटका हुआ है. शिक्षक भी नहीं आ रहे हैं. वहीं शिक्षिका की निर्मम हत्या देखने वाले बच्चे अभी भी सहमे हुए हैं. वे डर से स्कूल नहीं जाना चाह रहे हैं. हालांकि अभिभावक व ग्रामीण अपने स्तर से बच्चों के अंदर का डर दूर करने में लगे हुए हैं. गुरुवार को स्कूल में न शिक्षक आये न बच्चे पहुंचे. इसके कारण मध्यान्ह भोजन भी नहीं बना.
गौरतलब हो कि मंगलवार को गांव के एक युवक ने स्कूल से घसीट कर शिक्षिका का गला काट दिया था.
प्रावि खापरसाई में दो शिक्षक प्रतिनियुक्त
प्राथमिक विद्यालय खापरसाई में शिक्षिका हत्याकांड के तीसरे दिन गुरुवार दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति हुई. वहीं प्रावि खापरसाई की शिक्षिका रेणु पंडा का बालक मध्य विद्यालय सरायकेला में प्रतिनियोजन किया गया है. उक्त प्रतिनियुक्ति उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने की है. इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसइ फूलमनी खलखो ने बताया कि खापरसाई विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू रूप से चलाने के लिए उउवि भदरुडीह के शिक्षक सुशील कुमार कुम्भकार व उमवि गोविंदपुर के पारा शिक्षक प्रफुल्ल कुमार मंडल को अगले आदेश तक प्रावि खापरसाई में प्रतिनियुक्त किया गया है.
दोनों को तत्काल योगदान देने का निर्देश
डीएसइ ने बताया कि प्रतिनियोजित शिक्षकों का वेतन उनकी अनुपस्थिति विवरणी के अनुसार मूल विद्यालय से जारी होगा. दोनों शिक्षकों को तत्काल खापरसाई विद्यालय में योगदान देने का निर्देश जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन