Seraikela Kharsawan News : चांडिल में 1.55 लाख घनफीट बालू और जेसीबी किया जब्त

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : चांडिल में 1.55 लाख घनफीट बालू और जेसीबी किया जब्त

तिरुलडीह के सिरकाडीह से 110000 घनफीट व ईचागढ़ के जारगोडीह से 45000 घनफीट बालू जब्त

विज्ञापन

चांडिल.

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग ने चांडिल अनुमंडल में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया. निरीक्षण के दौरान तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सपादा व सिरकाडीह तथा ईचागढ़ थाना के सोड़ो-जारगोडीह में अवैध बालू भंडारण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गयी. तिरुलडीह के सपादा व सिरकाडीह से करीब 110000 घनफीट बालू जब्त किया गया. इसी जगह सिरकाडीह में मिट्टी खनिज का अवैध उत्खनन करते एक जेसीबी मशीन को भी जब्त कर तिरुलडीह थाने को सौंपा गया.

वहीं, ईचागढ़ के सोड़ो-जारगोडीह से लगभग 45000 घनफीट बालू जब्त किया गया. विभाग ने जब्त बालू की ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही नीमडीह के झिमडी स्थित लाल टुंगरी में लौह अयस्क के अवैध उत्खनन से जुड़े तीन बड़े गड्ढे मिले, जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola