बजट कांटेस्ट को लेकर युवाओं को किया जागरूक

Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 08 Feb 2026 5:24 PM

विज्ञापन

युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत मेरा युवा भारत साहिबगंज के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी मोंटू पातर के दिशा निर्देश पर माय भारत बजट कॉन्टैक्ट अभियान की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

साहिबगंज. युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत मेरा युवा भारत साहिबगंज के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी मोंटू पातर के दिशा निर्देश पर माय भारत बजट कॉन्टैक्ट अभियान की शुरुआत की गयी. मेरा युवा भारत के सदस्य चंदन कुमार के नेतृत्व में बाबा तिलका मांझी युवा क्लब व चांद भैरव युवा क्लब के सदस्यों को बजट की जानकारी से जोड़ने का उद्देश्य बताया गया. राष्ट्रस्तरीय अभियान के तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. प्रतियोगिता 3 फरवरी से 17 फरवरी तक लाइव रहेगी. पहले चरण में राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज होगी. सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर चयन कर दूसरे चरण में निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. इस क्रम में युवाओं को जागरूक करने के लिए ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन कराया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola