घर में फंदा, 19 साल की उम्र में जिंदगी खत्म:राधानगर में शिवा की मौत से मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

मृतक के घर पर लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

राजमहल के राजेंद्र नाथ टोला में 19 वर्षीय शिवा राय ने फांसी लगाकर जान दी. पारिवारिक उलझन की वजह बताई जा रही है, पुलिस जांच में जुटी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल.राधानगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नाथ टोला में गुरुवार को 19 वर्षीय युवक शिवा राय ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान राजेंद्र नाथ टोला निवासी मुन्ना राय के पुत्र शिवा राय के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर में फंदे से लटका मिला युवक

जानकारी के अनुसार, शिवा राय पिछले कुछ समय से पारिवारिक उलझन को लेकर परेशान था. गुरुवार को उसने घर में पंखे से फांसी लगा ली. परिजनों की नजर पड़ने के बाद तत्काल घटना की सूचना राधानगर थाना पुलिस को दी गयी.

सूचना मिलते ही एसआइ उपेंद्र प्रसाद, एएसआइ कान्हु मुर्मू सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लिया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. युवक की अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं.

यह भी पढ़ें:

गरीबी चीखती रही...सोता रहा सिस्टम:घर की आस में थी लीलावती,जर्जर दीवार ने छीन ली जिंदगी

आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

शिवा राय ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की, इसका तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ परिजनों और आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola