बरातियों से भरा टेंपो पलटा, बच्ची की मौत, 20 घायल

Updated at : 11 Jun 2024 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
बरातियों से भरा टेंपो पलटा, बच्ची की मौत, 20 घायल

रांगा थाना क्षेत्र में ढिबरी कोल पहाड़ के पास घटना, शादी की खुशी गम में बदली

विज्ञापन

पतना. साहिबगंज जिले के पतना में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी. रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढिबरी कोल पहाड़ के पास मंगलवार की सुबह शादी के बाद बारातियों को लेकर वापस घर लौटा रहा टेंपो पलट गया. हादसे में टेंपो सवार करीब 20 बाराती घायल हो गये. चार वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रांगा थाना क्षेत्र के चमड़ा पहाड़ में पहाड़िया समुदाय की लड़की की शादी थी. बारात तालझारी प्रखंड के महाराजपुर कलदी भिट्ठा पहाड़ से रविवार को चार टेंपो से पहुंची थी. शादी संपन्न होने के बाद सभी बाराती टेंपो से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान ढिबरी कोल व झूमरबाद के बीच पहाड़ी ढलान पर टेंपो चालक चालक ने नियंत्रण खो दिया और टेंपो पलट गया. दुर्घटना में टेंपो में सवार सभी बाराती घायल हो गये. दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया. घायलों में शामिल महेश पहाड़िया की चार वर्षीय पुत्री राहिला पहाड़िन को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. कुल 20 घायलों में से एक दर्जन से अधिक लोगों को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही रांगा थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं, एसआइ बिपिन कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों के इलाज में मदद की. कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्ची के शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेज दिया. टेंपो में ऊपर व नीचे सवार थे बाराती टेंपो में सवार घायल सुशील पहाड़िया ने बताया कि टेंपो के ऊपर व नीचे खचाखच बाराती बैठे थे. रास्ता भी नया बना था. टेंपो चालक काफी तेज रफ्तार में टेंपो चला रहा था. इसी दौरान ढलान पर टेंपो चालक ने नियंत्रण खो दिया. वाहन तीन बार पलटते हुए जंगल में घुस गया. दुर्घटना के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गयी. सभी लहुलूहान अवस्था में सड़क पर ही पड़े थे. तीन एंबुलेंस से घायलों को लाया गया अस्पताल सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सीएचसी प्रभारी डॉक्टर पी के संथालिया, डॉ सरिता टुडू व सभी स्वास्थ्य कर्मी तैयार हो गये. सीएचसी के तीनों एंबुलेंस को घायलों को लाने के लिए भेज दिया गया, जैसे ही घायल अस्पताल पहुंचे, सभी स्वास्थ्य कर्मी इलाज करने लगे. चिकित्सकों के अनुसार करीब एक दर्जन लोगों के सिर पर गंभीर चोट आयी हैं. वहीं, कई लोगों के हाथ व पैर में चोट लगी है. सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है. गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है. 20 घायलों में ये हैं शामिल रिंकू पहाड़िन (12), गुवा पहाड़िन (50), महेशा पहाड़िया (35), मंगला पहाड़िया (18), विजय पहाड़िया (11), मरकुश पहाड़िया (18), सुशील पहाड़िया (22), मारगि पहाड़िन (21), मूसा पहाड़िया (18), पुसनी पहाड़िन (14), टिंकू पहाड़िया (19), नीलू पहाड़िया (17), सोमरा पहाड़िया (15), चांदु पहाड़िया (15), सुशील पहाड़िया (17), संगीता पहाड़िन (13), देवी पहाड़िन (35), मरियम पहाड़िन (9) शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola