ePaper

लोन दिलाने के नाम पर गांव की महिलाओं से 19 लाख रुपये की ठगी

Updated at : 08 Sep 2024 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर गांव की महिलाओं से 19 लाख रुपये की ठगी

करीब तीन दर्जन महिलाओं ने संयुक्त रूप से जिरवाबाड़ी थाने में की शिकायत

विज्ञापन

साहिबगंज.

जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाडिया में तकरीबन तीन दर्जन महिलाओं के साथ 19 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है. महिलाओं के नाम से बैंक के एजेंट ने हस्ताक्षर कर लोन पास करवा लिया और रफ्फु चक्कर हो गया. मामले को लेकर अंबाडीह निवासी खतीजा बीबी पति शाह आलम ने थाना प्रभारी को आवेदन दिया है. इसमें दर्शाया है कि मेरे गांव में आकर शबनम बीबी पति मोहसिन ग्राम महादेवगंज खुद को सेटिंग क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड की अधिकारी बताकर लोगों को लोन दिलाने की बात कही. शबनम ने बताया कि उसका ऑफिस जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत जय प्रकाश नगर व भारत बैंक जिसका कार्यालय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुल्लीभट्टा राजेश्वरी सिनेमा के निकट है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola