पुरानी साहिबगंज में युवक ने फंदे लगाकर दी जान

Updated:
विज्ञापन

खिड़की के रास्ते कमरे के अंदर लोग दाखिल हु���

विज्ञापन

साहिबगंज. पुरानी साहिबगंज में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. शुक्रवार की सुबह दरवाजा नहीं खोलने पर युवक के मां ने आसपास के लोगों को बुलाया. खिड़की के रास्ते कमरे के अंदर लोग दाखिल हुए तो देखा कि युवक साड़ी का फंदा बना कर पंखे से लटका हुआ है. युवक का का नाम रंजीत चौधरी (28 ) पिता सराम चौधरी बताया गया है. लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना प्रभारी दी. एसआइ गौरव भगत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गये. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. बताया गया है कि युवक राजमिस्त्री व मजदूरी का काम किया करता था. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में आत्महत्या प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पायेगा. इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola