15 अगस्त के बाद मोबाइल बंद,पटना में मजदूरी कर रहा राजमहल का युवक लापता
बेटे के खोजबीन के लिए आवेदन व तस्वीर के साथ पिता. | Prabhat Khabar Network
34 वर्षीय राजू साहा, जो पिछले दो वर्षों से दिल्ली और पटना में मजदूरी कर रहा था, 15 अगस्त के बाद से लापता है. परिजनों द्वारा संपर्क करने पर उसका मोबाइल बंद मिला. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
प्रतिनिधि, मंगलहाट. राजमहल थाना क्षेत्र के महासिंगपुर पंचायत अंतर्गत बढ़तल्ला गांव निवासी 34 वर्षीय राजू साहा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों के अनुसार, राजू पिछले कुछ समय से ठेकेदार के माध्यम से दूसरे राज्यों में मजदूरी का काम कर रहा था. लापता होने के बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.
आपके शहर में
दो साल से दिल्ली में कर रहा था मजदूरी
राजू के पिता अभिरत साहा ने 30 अगस्त 2026 को राजमहल थाना में लिखित शिकायत दी है. उन्होंने बताया कि उनका पुत्र पिछले करीब दो वर्षों से एक ठेकेदार के माध्यम से दिल्ली में मजदूरी करता था. करीब पांच माह पहले वही ठेकेदार उसे बिहार के पटना जिले की एक कंपनी में काम के लिए ले गया था.
15 अगस्त के बाद मोबाइल हुआ बंद
परिजनों के अनुसार, 15 अगस्त को राजू की आखिरी बार परिवार के लोगों से बातचीत हुई थी. इसके बाद जब परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन स्विच ऑफ बताने लगा. काफी समय बीत जाने के बाद भी संपर्क नहीं होने पर परिजनों की चिंता बढ़ गयी.
रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर खोजबीन
राजू के लापता होने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया. इसके बाद पिता ने राजमहल थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन देकर पुत्र की तलाश कराने की गुहार लगायी.
पुलिस कर रही मामले की जांच
राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि युवक के गुमशुदा होने की शिकायत मिली है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है. युवक के लापता होने के कारणों और उसके संभावित ठिकाने का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए