68वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने खिलाड़ी हरियाणा रवाना

Updated:
विज्ञापन

आगामी 07 से 11 दिसंबर तक हरियाणा के भिवानी में होगी प्रतियोगिता

विज्ञापन

साहिबगंज. स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं हरियाणा सरकार की ओर से आगामी 07 से 11 दिसंबर तक हरियाणा के भिवानी में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता में भाग के लिए आरती कुमारी एवं रिया कुमारी (2 उच्च विद्यालय, कोदरजन्ना) रवाना हो गयी. वहीं 2 उच्च विद्यालय कोदरजन्ना, साहेबगंज के शारीरिक शिक्षक बिरेंद्र कुमार झारखंड राज्य टीम के साथ मैनेजर का दायित्व का निर्वहन करने के लिए टीम के साथ हरियाणा रवाना हुए. डीसी हेमंत सती, जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, जिला ओल्पिंक संघ के राजेश यादव, माधव चंद्र घोष, कल्याण श्रीवास्तव, संतोष उर्फ टिंकू, खेल विभाग के प्रशिक्षक योगेश यादव, अशोक साहनी, निमाई चौधरी, आदित्य कुमार, बमबम कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापिका वंदना कुमारी,सोने लाल,आलोक कुमार,चंदन कुमार, प्रणव शर्मा, तोहिद आलम, महफूज सुभाषित, कुमार, संतोष कुमार,नवनीत कुमार सोनू ,अरुण कुमार दास,गौरव झा समेत जिले वासियों ने बेहतर प्रदर्शन हेतु जिले के दोनों खिलाडिय़ों एवं मैनेजर को शुभ कामना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola