चोरी के मोबाइल व लैपटॉप बरामद, युवक गिरफ्तार
गुप्त सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने नार्थ कॉलोनी में की छापेमारी
साहिबगंज. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नॉर्थ कॉलोनी स्थित क्वार्टर से 10 नवंबर की रात मोबाइल व पैसे चोरी के मामले में पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. मोबाइल व अन्य जगह से चोरी का लैपटॉप बरामद कर लिया है. प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त होते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में कांड का उद्भेदन व गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की गयी. गुप्त सूचना पर टीम ने नार्थ कॉलोनी से युवक रितेश कुमार मंडल उर्फ चटक को गिरफ्तार किया. बताया कि युवक ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, उसकी निशानदेही पर मोबाइल व लैपटॉप के अलावा चांदी की जितिया बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि युवक का आपराधिक इतिहास रहा है. चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी के अलावा एसआइ प्रदीप कुमार महतो, एसआइ शशि सिंह, एसआइ गौरव भगत व एसआइ प्रवीण प्रभाकर शामिल थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए