आग से छह घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के बेगमगंज पंचायत स्थित सीताराम टोला की घटना

विज्ञापन

उधवा. राधानगर थाना क्षेत्र में इन दिनों आग लगने की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. जानकारी के अनुसार दक्षिण बेगमगंज पंचायत अंतर्गत सीताराम टोला निवासी राधिका मंडल की पुत्री मंगलवार दोपहर खाना बना रही थी. कुछ सामान लाने के लिए बाहर गयी थी. इसी दौरान चूल्हे से आग की चिंगारी जलावन पर जा गिरी. आग पूरे रसोई घर में फैल गयी. हवा चलने के कारण देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण करते हुए राधिका मंडल के घर के साथ उनके पड़ोस के निवारण मंडल, वनमाली मंडल, फकीरचन्द मंडल, सिदाम मंडल, सुबोध मंडल, दीपाली घोष के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सभी का घर जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अग्निशामक कर्मियों को दी. अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं अग्निशमन कर्मी व ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. तब तक काफी देर हो चुकी थी. करीब आधा दर्जन घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग पड़ोसी शंकर मंडल के छत पर रखे सनटी का पाला व लगभग एक क्विंटल गेहूं जल गया. ग्रामीणों के अनुसार घटना में सबसे अधिक क्षति वनमाली मंडल की हुई है. उनके घर में रखे अनाज, बर्तन, तीन बकरी के साथ घर देने के लिए बक्सा में रखे नकद एक लाख रुपए जलकर राख हो गया है. वहीं निवारण मंडल के डीप बोरिंग की पाइप, हिटर पंखा सहित लाखों का सामान जल गया. घटना के बाद से ही पीड़ित परिवारों का रो- रो कर बुरा हाल है. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola